फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a disabled girl was found hanging from the ceiling hook with the help of a scarf

Basti News: छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला दिव्यांग युवती का शव

Mon, 07 Jul 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 07 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The body of a disabled girl was found hanging from the ceiling hook with the help of a scarf
रुधौली। थाना क्षेत्र के महुआ गांव की 20 वर्षीय दिव्यांग युवती का घर के प्रथम तल पर कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटका शव पाया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय दूबे और फॉरेंसिक टीम ने घटना के संबंध में स्वजन से जानकारी ली और साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महुआ गांव की 20 वर्षीय साधना पुत्री सिरपत जन्म से मूक-बधिर है। रविवार को उसकी बड़ी बहन अर्चना किसी काम से छत पर गई। सीढ़ी (मोमटी) के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला। बगल की छत पर चढ़कर उसने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि साधना दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। चिल्लाते हुए नीचे आई और घटना की जानकारी घर के सदस्यों को दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पिता सिरपत ने बताया कि वह जन्मजात से गूंगी-बहरी थी। उसका स्वास्थ्य सही नहीं रहता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed