{"_id":"57a0e1b24f1c1b54762b9365","slug":"the-blue-light-was-a-monkey-kanvdia","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती देख आग बबूला हुए थे कांवड़िए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीली बत्ती देख आग बबूला हुए थे कांवड़िए
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज मे कंवारियो के बवाल के बाद पूछताछ करते आईजी मोहित अग्रवाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के जिला जज की गाड़ी हाईवे छोड़ साइड लेन में ले जाना सबसे बड़ी भूल साबित हुई। उस लेन को पूरी तरह से कांवड़ यात्रियों ने कब्जा कर रखा था। उसी दौरान पानी की बोतल को लेकर कांवड़ियों के दो ग्रुप लड़-झगड़ रहे थे। वहां से कुछ ही दूरी पर स्थित चाय की दुकान में भी कुछ कांवड़ यात्रियों से झगड़ा होने लगा था। दोनों प्रकरण मिलाकर कप्तानगंज चौराहे पर हंगामा बरपा रहा। इस दुस्साहस का पुलिस करारा जवाब देने की तैयारी में है।
ठीक उसी समय बस्ती की ओर से जनपद न्यायाधीश की गाड़ी साइड लेन से होकर पहुंच गई। इसके कुछ ही मिनट पहले पुलिस वालों से कांवड़ियों की झड़प हो चुकी थी। माहौल तल्ख था,इसी बीच नीली बत्ती लगी कार देख वे आग बबूला हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चोरों तरफ से घेर लेने के बाद कांवड़ियों ने कार में बैठे लोगों से बोल बम कहने को बोलने लगे। न बोलने पर कार पर हमला बोल दिए। शीशे, बत्ती, नंबर प्लेट आदि तोड़ डाले। उसी दौरान गोरखपुर के सीओ, सीआरओ बस्ती,सीओ कलवारी आदि एक-एक कर पहुंचते गए और कांवड़िए उन्हें निशाना बनाते गए। करीब घंटे भर तक अराजकता का आलम रहा। जब डीएम,एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब जाकर आताताई शांत हुए।