फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The bank fell into the crowd girl was unconscious

बैंक की भीड़ में गिरी महिला, बेहोश हुई

Mon, 21 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 21 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
The bank fell into the crowd girl was unconscious
कपंनी बाग के पास एचडीएफसी बैंक एटीम पर लगी लाइन।
नगर बाजार के भारतीय स्टेट बैक में रुपये निकालने गई महिला भीड़ में धक्के की वजह से गिर गई। सिर में चोट आने से बेहोशी की हालात में पीएचसी में भर्ती कराई गई। जहां से शाम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रतिनिधि के मुताबिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले बैंक में रकम निकालने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी। बैंक खुलने के समय लोग लाइन में लग गए। इसी दौरान गायघाट गांव से आई सुजाता देवी रकम निकालने के लिए महिलाओं की लाइन में खड़ी हो गईं। एकाएक धक्का लगाने से चार-पांच महिलाएं गिर गईं। सबको मामूली चोटें आईं लेकिन सुजाता के सिर में चोट लगने से बेहोश हो गईं। कुछ लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस बाबत पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक पीके गिरी का कहना है कि खाता धारकों में महिलाओं एवं पुरुषों को अलग अलग लाइन लगवा कर रकम लेने देन की व्यवस्था की गई है। विकलांग एवं बुजुुर्गों के लिए अलग व्यवस्था है। भीड़ अधिक होने से ब्रांच के बाहर सड़क तक की घटनाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। बैंक का पूरा स्टाफ खाता धारको को बेहतर सुविधा के लिए लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed