फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The audience went crazy after seeing the staging of Shri Ram-Janaki marriage.

Basti News: श्रीराम-जानकी विवाह का मंचन देख गदगद हुए दर्शक

Sun, 20 Oct 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 20 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
The audience went crazy after seeing the staging of Shri Ram-Janaki marriage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छावनी। शक्तिपुर में चल रही रामलीला के चौथे दिन शुक्रवार को कलाकरों ने राम-सीता विवाह व लक्ष्मण-परशुराम संवाद लीला का मंचन किया।
रामलीला में दिखाया गया कि श्रीराम और लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ स्वयंवर के लिए राजा जनक के महल में प्रवेश करते हैं। सीता के पिता राजा जनक घोषणा करते हैं कि जो राजा शिव धनुष को तोड़ेगा, उसी से सीता का विवाह होगा।

स्वयंवर में विभिन्न राज्यों से आए राजाओं ने एक-एक कर धनुष को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
राजा जनक भरी सभा में कहते हैं कि विश्व में कोई वीर नहीं बचा है, यह धरती वीरों से खाली हो गई है। जनक की बात को सुनकर लक्ष्मण क्रोधित हो जाते हैं।
यह देख विश्वामित्र ने श्रीराम को आदेश दिया कि वह धनुष का खंडन करें। श्रीराम गुरु का आदेश का पालन करते हुए धनुष को पल भर में उठा कर तोड़ देते हैं। श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पुष्प वर्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed