{"_id":"674766c9334a415a3a0110b7","slug":"the-audience-was-happy-to-hear-the-story-of-shri-krishna-rukminis-marriage-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127963-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा सुन आनंदित हुए श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा सुन आनंदित हुए श्रोता
विज्ञापन
कोठिला के कोटही माता मंदिर में चल रही कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। तहसील क्षेत्र के कोटही माता मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा के साथ झांकी का मंचन किया गया। अयोध्या से पधारे कथा व्यास राम मनोहर शास्त्री ने विदर्भ के राजा भीष्मक की बेटी रुक्मिणी और श्रीकृष्ण के विवाह का रोमांचक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी बाल अवस्था से ही भगवान श्रीकृष्ण को सच्चे हृदय से पति के रूप में चाहती थीं। मगर उसका बड़ा भाई रुक्मी अपनी बहन रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल के साथ कराना चाहता था। रुक्मिणी ने सुदेव नामक ब्राह्मण के हाथों सात श्लोकों में लिखा हुआ प्रेम पत्र श्रीकृष्ण के पास भेजा। रुक्मिणी ने स्वयं को प्राप्त करने के लिए उपाय भी बताया। कथा के दौरान यजमान धीरेन्द्र देव पाण्डेय, नरेंद्र देव, देवेंद्र देव पांडेय, किशन पांडेय, अश्विनी, अनन्त, अभिषेक व अन्य मौजूद रहे।