फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The angry unemployed protesting

गुस्साए बेरोजगारों ने नारेबाजी की

Tue, 09 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 09 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The angry unemployed protesting
नगरबाजार मे सफाई कर्मचारी पद के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए लगी भीड़।
नगर निकायों में सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए आवदेन फार्म जमा करने के लिए बेरोजगार पोस्ट आफिसों पर जूझते रहे। डाकटिकट का संकट मंगलवार को भी बना रहा। गांधीनगर का प्रधान डाकघर शाम पांच बजे बंद हो गया तो बड़ी संख्या में आवेदन पत्र जमा करने से वंचित छात्रों ने हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बेरोजगारों ने जाम लगाने की भी कोशिश की मगर पुलिस कर्मियों के समझाने पर वह मान गए।
विज्ञापन


सफाईकर्मी की नौकरी के लिए प्रदश में 40 हजार भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त है। आवेदन पत्र रजिस्ट्री डाक और स्पीड पोस्ट से भेजे जाने है। पिछले चार दिनो से जनपद मुख्यालय सहित जिले के कस्बों में स्थित पोस्ट आफिसों पर बड़ी संख्या में आवेदक फार्म जमा करने पहुंच रहे है। सबसे खराब हालत  गांधीनगर के हेड पोस्टआफिस, कचेहरी पोस्ट आफिस की है। इन दोनो स्थानो पर कांउटरों की कमी के कारण बेरोजगार सुबह से ही लंबी लाइन लगा ले रहे हंै।  
विज्ञापन


रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार यहां भी डाकघर से आवेदन भेजने के लिए टिकट नहीं मिल पा रहा है। पहले तो अभ्यर्थी आवेदन फार्म के लिए परेशान हुए और अब वह आवेदन फार्म को भेजने के लिए  डाकघर के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर आवेदन जारी के दस दिन के भीतर फार्म पहुचने की शर्त लोगों के लिए मुसीबत बन आई है। कस्बे के डाकघर पर सुबह नौ बजे से ही अभ्यर्थी लाइन लगाकर खड़े दिख रहे हैं। वहीं डाकघर के कर्मचारी दो-तीन घंटे के बाद टिकट खत्म हो जाने का हवाला देकर हाथ खड़े कर दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर बाजार में भी स्थित  पोस्ट ऑफिस पर भारी भीड़ लग रही है। यहां पर आवेदको ंको फार्म भरने  में काफी दिक्कत हो रही है। फार्म जमा करने के लिए सिर्फ एक ही खिड़की खुली रहती है। फार्म पर लगने  वाला डाक टिकट भी खत्म हो जा रहा है। आवेदक टिकट न मिलने के कारण जनपद मुख्यालय तक जा रहे हैं, वहां भी डाक टिकट का संकट बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed