फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The administration has prepared a report for the return of 13 people stranded abroad.

Basti News: विदेश में फंसे 13 लोगों की वतन वापसी के लिए प्रशासन ने तैयार की रिपोर्ट

Wed, 04 Feb 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The administration has prepared a report for the return of 13 people stranded abroad.
बस्ती। सऊदी अरब में फंसे जिले के 13 युवकों की वतन वापसी नहीं हो पाई है। इनके परिवार वालों को अपनों की वापसी की चिंता सताए जा रही है। परिवार वालों ने सऊदी अरब में फंसे युवकों की वापसी की प्रशासन से गुहार लगाई है। उधर, डीजीपी मुख्यालय ने भी जिला पुलिस ने सऊदी अरब में फंसे युवकों की रिपोर्ट तलब की है। इसी क्रम में नगर बाजार थाना क्षेत्र के भटहा निवासी सत्य नारायण यादव के घर एलआईयू और थाने की पुलिस भी पहुंची थी।
विज्ञापन

सऊदी अरब में नगर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भटहा निवासी सत्य नारायण यादव भी फंसा है। वह एक साल पहले एजेंट को 70 हजार रुपये देकर सऊदी अरब गया था, मगर अब न नौकरी है और न ही रुपये। भूख, बेरोजगारी और बेबसी के बीच वीडियो जारी कर वतन वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहा है। भटहा निवासी सत्य नारायण यादव का वीडियो जब घर आया तो परिवार पर संकट टूट पड़ा। सत्य नारायण ने वीडियो में यह कहता सुना जा सकता है कि वह अलीसार कंपनी में काम करता था। कंपनी बंद हो चुकी है। चार माह से उसे वेतन नहीं मिला है, जो रुपये कमाए थे, वह भी खर्च हो गए हैं। ऐसे में खाने के लाले पड़ गए हैं। उसकी यह बात सुनकर परिवार वालों की आंखें छलक आईं। अब वे सत्य नारायण की वतन वापसी के लिए गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ही मदद कर पाएगी।
विज्ञापन

घर पर उनके पिता रामजीत यादव, माता फूलपत्ती यादव, बड़ी बहन शिमला (विवाहित) और छोटी बहन अंशी है। अंशीकक्षा छह की छात्रा है। कमाई बंद होने से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का भी संकट खड़ा हो गया है। पिता का कहना है कि बेटे इस उम्मीद से सऊदी अरब गया था कि घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी, मगर नई मुसीबत खड़ी हो गई है। उन्होंने बताया कि कर्ज लेकर बेटे का भेजा था, अब तक कर्ज की रकम भी चुकता नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर बेटे को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने और एजेंट व संबंधित कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed