फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The accused of slaughtering a stolen buffalo was arrested with a knife

Basti News: चोरी की भैंस काटने का आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 21 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The accused of slaughtering a stolen buffalo was arrested with a knife

विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र कनैला खुर्द गांव से तीन जुलाई की रात भैंस चुराने के बाद उसे काट कर मांस उठा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चार जुलाई को केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि चोरी कर भैंस काटने का आरोपी कुसौरी गांव का मोहम्मद शहबान है। रविवार को उसके घर पर मौजूदगी की जानकारी होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से चाकू मिला। शस्त्र अधिनियम के तहत केस पंजीकृत किया गया है। संवाद

मारपीट के मामले में केस दर्ज



रुधौली। थाना क्षेत्र के भरौली निवासी अजय भारती पुत्र दिलीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि वह रुधौली अस्पताल में कार्यरत अपने चाचा अमित भारती से मिलने जा रहा था। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद शांतिनगर वार्ड निवासी सत्यम, शिवम, प्रियम पुत्रगण गंगा पाण्डेय व उनकी मां विमलेश उसे रोक कर बिना वजह से मारपीट की। शोर सुनकर भी बचाव करने आए भीमसेन भारती व अमित भारती पुत्र श्यामसुंदर भारती व दादी दुर्गावती को भी मारा पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत एससी एसटी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




फुल्की बेचने वाले को युवकों ने पीटा

वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर ओसापुर पेट्रोल पंप के समीप फुल्की बेचने वाले को गांव के दो युवकों ने मारापीटा और भाग निकले। पीड़ित राजीव पुत्र टीका राम निवासी ग्वालियर जिला झांसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पहुंची पुलिस ने शिकायत सुनी। थाने में शिकायती पत्र देने की सलाह देकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed