फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   testing lab construction

Basti News: विधि विज्ञान प्रयोगशाला स्थापना को शासन की हरी झंडी, 43 करोड़ अवमुक्त

Sat, 12 Aug 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
testing lab construction
बस्ती। मंडल मुख्यालय पर बहुत जल्द ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला यानी कि फाॅरेंसिक लैब का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी लैब का निर्माण करने के लिए तैयारी कर रहा है। इस लैब के निर्माण पर कुल 43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें लैब के अलावा परीक्षण से संबंधित अन्य संसाधनों का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रदेश में कुल 12 फॉरेंसिक लैब संचालित हो रहे हैं। जहां सभी 70 जिलों से आए नमूनों की जांच होती है। इससे रिपोर्ट मिलने में तकरीबन 15 दिन से एक माह तक का समय लग जाता है। रिपोर्ट आने के बाद तब उन नमूनों की जांच को साक्ष्य के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है। इसमें सबसे अधिक मादक पदार्थों के नमूनों की जांच में मुश्किलें आती हैं। नतीजतन कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

इधर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुश्किल को आसान करने के लिए मार्च में प्रदेश के बस्ती समेत छह जिलों में भी फॉरेंसिक लैब बनाने का निर्देश दिया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है। बस्ती में निर्मित होने वाले इस लैब पर कुल 43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें लैब के अलावा परीक्षण से संबंधित अन्य संसाधनों का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
यह होगी जांच
लैब में मादक पदार्थों, खून, अंगुली व मोबाइल के जरिये होने वाले अपराधों की जांच कर कम समय में नतीजा निकाला जा सकेगा।

------
फर्म को कार्य शुरू करने का निर्देश
फॉरेंसिक लैब के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। काम शुरू करने के लिए कार्यदायी फर्म को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
-राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed