फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ten thousand users slept

बिजली : हवा के एक झोेंके ने दस हजार उपभोक्ताअें की नींद उड़ाई

Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand users slept
बिजली : हवा के एक झोेंके ने दस हजार उपभोक्ताअें की नींद उड़ाई
विज्ञापन

मंगलवार शाम 5:30 बजे खराब हो गई अमहट उपकेंद्र 33 हजार लाइन
बस्ती। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे शहर के अमहट उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात में करीब नौ बजे हवा के एक झोंके ने शहर के दस हजार उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी। इसके बाद रात भर बिजली की लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
मंगलवार शाम भुअर में बवंडर आने से अमहट उपकेंद्र की 33 हजार लाइन का खंभा झुक गया और तार टूट गया। इसके बाद आधे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आननफानन उपकेंद्र को बड़ेवन की 33 हजार लाइन से जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन रात नौ बजे हवा का एक झोंका आने से आपूर्ति फिर ठप हो गई।
विज्ञापन

इस बार उपकेंद्र से निकलने वाले पांच फीडरों पर दर्जन भर से अधिक लोकल फाल्ट व फीडर ब्रेकडाउन की समस्या आ गई। तार टूटने से एसबीआई फीडर करीब तीन और जलकल फीडर पर पेड़ की डाल गिरने से ढाई घंटे आपूर्ति बाधित रही। कचहरी, सिविल लाइंस व आवास विकास कॉलोनी में भी कई जगह लाइन पर पेड़ की डालियां गिरने से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल फाल्ट दुरुस्त कराने के लिए उपभोक्ता रातभर परेशान रहे। बुधवार सुबह 10 बजे तक लाइनमैन लोकल फाल्ट ठीक करते रहे। अमहट उपकेंद्र की 33 हजार लाइन तीन बजे तक ठीक नहीं हो पाई थी। अवर अभियंता जितेंद्र मौर्या ने बताया कि लोकल फाल्ट अधिक होने के कारण समस्या आई है। फाल्ट ठीक किए जा रहे हैं। पुरानी बस्ती में भी लोकल फाल्ट की समस्या अधिक रही। गड़गोड़िया में एलटी लाइन की एबीसी में समस्या के कारण तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। उपखंड अधिकारी राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि हवा के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed