फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ten express trains were delayed, passengers had to face problems

Basti News: दस एक्सप्रेस ट्रेनें रहीं विलंब, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Sun, 12 May 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ten express trains were delayed, passengers had to face problems
पुणे-गोरखपुर समर एक्सप्रेस 26 और जम्मूतवी-गुवाहाटी 10 घंटे विलंब
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। लगातार कई घंटे की देरी से चल रही एक्सप्रेस ट्रेनों का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। गर्मी में स्टेशन पर कई घंटे तक ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है और समय से गंतव्य तक पहुंच भी नहीं पा रहे हैं। शनिवार को रेल समयसारिणी के अनुसार पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 26 घंटे विलंब से चल रही है।

आनंद विहार-कामाख्या डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 4:30 घंटे, सीतामढ़ी-नई दिल्ली समर स्पेशल अप एक्सप्रेस ट्रेन 9 घंटे, जम्मूतवी से बरौनी को जाने वाली मोरध्वज डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सात घंटे, मुजफ्फरपुर-देहरादून अप एक्सप्रेस 6 घंटे, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर समर स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सात घंटे, सहरसा-नई दिल्ली समर अप स्पेशल ट्रेन 6 घंटे, जम्मूतवी-गुवाहाटी डाउन एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन

हावड़ा-लाल कुआं समर स्पेशल अप ट्रेन सात घंटे व वैष्णो देवी माता गुवाहाटी डाउन एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही छात्रा ईशा श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए आठ घंटे से ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही हूं, लेकिन ट्रेन का कोई अता-पता नहीं है। घर के लोग भी ट्रेन के विलंब होने से काफी परेशान हो रहे हैं। यात्री बसंत लाल ने बताया कि मुजफ्फरपुर तक की यात्रा करनी थी, लेकिन ट्रेन इतनी विलंब हो गई कि मजबूर होकर टिकट निरस्त करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दो दिन तक कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से चलीं, लेकिन शनिवार को करीब दस एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी के लिए यात्रियों की हमेशा भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed