फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Temperature dropped three degrees in three days

Basti News: तीन दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान, संंभलकर रहिए वरना पड़ जाएंगे बीमार

Sat, 07 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped three degrees in three days
नमी के कारण अगिया रोग की चपेट में आई धान की फसल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बारिश की वजह से तीन दिन में अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री गिर चुका है। अचानक गिरे तापमान से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं नमी बढ़ने का असर फसलों पर भी दिखने लगा है। फसलें सुबह ओस से नहाई हुई दिख रही हैं।
अक्तूबर माह का हफ्ताभर बीतने को है। शुरुआत में तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक था, लेकिन बुधवार से यह अधिकतम 30-31 डिग्री के आसपास बना हुआ है। नमी बढ़ने से फसलें अगिया रोग की चपेट में आ रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पौधे सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर ने बताया कि धान की फसल फिर अगिया रोग की चपेट में आ गई हैं। इससे उत्पादन व बिक्री पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौसम को देखकर कहा जा सकता है कि अगिया रोग तेजी से फसलों को चपेट में ले रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव, बादल, बारिश, उच्च आर्द्रता की स्थिति होने पर यह रोग तेजी से फैलता है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
फसलों के बचाव के लिए करें रसायनों का छिड़काव
कृषि विज्ञान केंद्र पौधे सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर ने कहा कि अगिया रोग को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है। कुछ रसायनों की मदद से इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। प्रोपीकोनाजोल 13.9 प्रतिशत+डीफैनकोनाजोल 13.9 प्रतिशत ईसी मिश्रण की 200 मिलीग्राम मात्रा प्रति एकड़ के हिसाब से 100 से 120 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
...
तिथि अधिकतम तापमान
30 सितंबर 34.4
01 अक्तूबर 35.0
02 अक्तूबर 34.5
03 अक्तूबर 34.5
04 अक्तूबर 30.0
05 अक्तूबर 30.2
06 अक्तूबर 31.0
07 अक्तूबर 30.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed