{"_id":"678565fec630d1bb8a0fcf44","slug":"teenager-missing-from-nichlaul-found-in-basti-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130416-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निचलौल से लापता किशोर बस्ती में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निचलौल से लापता किशोर बस्ती में मिला
Tue, 14 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। महराजगंज के निचलौल से लापता किशोर को छावनी पुलिस को चौकड़ी टोल प्लाजा के पास मिला। निचलौल पुलिस और परिजन किशोर को अपने साथ ले गए। निचलौल कस्बे से एक किशोर सोमवार की सुबह लापता हो गया था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला किशोर अयोध्या की तरफ जाने वाले किसी बस में सवार हुआ है। छावनी के एसओ भानु प्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ चौकड़ी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान किशोर को खोज लिया। इसके बाद सूचना देने पर निचलौल पुलिस के साथ परिवार के लोग पहुंचे।
एसओ ने बताया कि किशोर को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि किशोर को परिजनों को सौंप दिया गया।