{"_id":"66264586b1352fd92b0721c4","slug":"teenager-killed-in-dispute-over-obscene-song-during-dwarpuja-in-a-marriage-procession-in-basti-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दरवाजे आ गई थी बारात, द्वारपूजा के समय डीजे पर इस गाने को लेकर हुआ विवाद- किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दरवाजे आ गई थी बारात, द्वारपूजा के समय डीजे पर इस गाने को लेकर हुआ विवाद- किशोर की मौत
Mon, 22 Apr 2024 04:40 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंस, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंस, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:40 PM IST
सार
द्वारपूजा के समय बरात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। कुछ बराती जलपान कर रहे थे कि इसी बीच आतिशबाजी और डीजे पर मनमाफिक और अश्लील गाना बजाने की बात को लेकर बराती और गांव के कुछ लोगों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद के बाद घटनास्थल पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंची। रिकार्ड के लिए फोटो भी खींचे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुधौली थानाक्षेत्र के निपनियां कला गांव में रविवार की देर रात बरात में डीजे पर राजनैतिक बोल वाला गीत बजाने को लेकर बवाल हो गया। गाने पर कुछ ग्रामीणों ने पहले आपत्ति जताई और बाद में लाठी-डंडे से लैस होकर मारपीट करने लगे गए। बरातियों में अफरातफरी के बीच लाठी-डंडे से पिटाई में बरात में शामिल 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि एक अन्य बराती का भी सिर फट गया। नारायण के पिता का आरोप है कि पिटाई के बाद बेटे को हमलावरों ने गाड़ी से भी कुचल दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के तीन आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिपरा कला ग्राम पंचायत के निपानिया कला गांव में रुद्र नारायण मिश्र की बेटी कि शादी में रविवार की रात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव के विजयभान उपाध्याय के बेटे की बरात आई थी। द्वारपूजा के समय बरात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
कुछ बराती जलपान कर रहे थे कि इसी बीच आतिशबाजी और डीजे पर मनमाफिक गाना बजाने की बात को लेकर बराती और गांव के कुछ लोगों में विवाद हो गया। मामला बढ़ते देख लड़की के भाई आकाश मिश्रा ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
लोग इंतजार करते रह गए मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव करके झगड़े को शांत कराया। बताया जा रहा है कि लगभग 20 मिनट बाद फिर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें बरात में आए 14 वर्षीय नारायण उपाध्याय पुत्र श्रीचंद उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि उसके ऊपर कोई वाहन भी चढ़ा दिया गया गया था। आनन फानन में घायल किशोर को सीएचसी रुधौली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह, सीओ रुधौली सत्येंद्र भूषण तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य इकठ्ठा कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पिता की तहरीर पर तीन नामजद
घटना के बाद सोमवार को रुधौली पुलिस ने मृतक किशोर के पिता श्रीचंद की तहरीर पर निपानिया कला निवासी कृष्ण यादव , रविंद्र यादव, सुरेश यादव के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जैसे-तैसे संपन्न हुई शादी
घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। दोनों पक्ष के तमाम लोग कार्यक्रम से वापस लौट गए। जबकि लड़की पक्ष के लोगों ने धूमधाम से शादी संपन्न कराने के लिए पूरी व्यवस्था बनाई थी। मगर माहौल खराब होने के बाद जैसे-तैसे शादी की रस्म पूरी की गई। बहुत ही सादे तरीके से बेटी की विदाई की गई।
पहुंची होती 112 तो दोबारा न होता बवाल
डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद होने के बाद लड़की के भाई आकाश मिश्रा ने लगभग 10:30 बजे 112 पर घटना की सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी पुलिस 112 नहीं पहुंची। इसी बीच जब दूसरी बार मारपीट शुरू हुई तब बारात पक्ष का एक व्यक्ति ने रुधौली थाने पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार के साथ थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। मगर तब तक किशोर की जान जा चुकी थी।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। टीमें गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गांव में शांति व्यवस्था की दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। डायल-112 के सूचना के बावजूद न पहुंचने के बारे में जांच की जा रही है। अगर इसमें लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।