{"_id":"68fbe701057fb600a2016239","slug":"teenager-injured-after-falling-from-scooter-dies-in-hospital-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146376-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूटी से गिरकर घायल किशोर की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूटी से गिरकर घायल किशोर की अस्पताल में मौत
Sat, 25 Oct 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
गौर। गौर-टिनिच मार्ग पर अम्मरपुर गांव के पास पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव के आशीष कुमार (17) शुक्रवार को स्कूटी से गौर बाजार जा रहे थे। काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर स्कूटी लेकर गिर गए।
हेलमेट नहीं पहने होने से आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। दिवंगत के पिता कृष्ण मणि चौहान ने बताया कि आशीष दो भाइयों में छोटा बेटा था। वह किसी काम से गौर बाजार जा रहा था। तभी हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव ने बताया कि किशोर के घायल होने की सूचना मिली थी। लेकिनए किसी ने तहरीर नहीं दी है। संवाद