{"_id":"671ea5f8d6a96fda03029f84","slug":"teenager-goes-missing-after-going-to-beauty-parlor-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126384-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ब्यूटी पार्लर गई किशोरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ब्यूटी पार्लर गई किशोरी लापता
Mon, 28 Oct 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग न लगने पर मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
किशोरी की मां ने तहरीर में बताया है कि पांच अक्तूबर को उनकी 15 वर्षीय बेटी शहर स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर काम करने गई थी। तब से वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद ब्यूटी पार्लर की मालकिन के मोबाइल पर फोन कर पूछा।
आरोप है कि ब्यूटी पार्लर की मालकिन ने अपशब्द कहते हुए धमकाया। कहा कि पुलिस से मेरा नाम मत लेना नहीं तो बर्बाद कर देंगे। कोतवाल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।स