{"_id":"691b741d99fd2aaba5018bda","slug":"teenager-dies-due-to-electric-shock-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147889-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: करंट लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: करंट लगने से किशोर की मौत
Tue, 18 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुंडेरवा गांव में सोमवार शाम करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कक्षा नौ का छात्र शिखर चौधरी (14) पुत्र बबलू चौधरी, जो कि शास्त्री नगर वार्ड निवासी था, विद्यालय से घर लौटने के बाद लगभग 3:30 बजे घर में लगे नल पर हाथ-पांव धोने गया। नल पकड़ते ही उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा।
गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत घर की बिजली सप्लाई बंद की। परिजन गंभीर अवस्था में शिखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा लेकर गए। स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। एंबुलेंस समय पर न मिलने के कारण परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद