{"_id":"66f324a478f235e0e002b364","slug":"teenager-commits-suicide-by-hanging-after-being-scolded-for-using-mobile-phone-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124436-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोबाइल के लिए डांटने पर फंदा लगाकर किशोरी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोबाइल के लिए डांटने पर फंदा लगाकर किशोरी ने की खुदकुशी
Wed, 25 Sep 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रेमा की फाइल फोटो।
सोनहा क्षेत्र के बस्ती अलावल गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। बस्ती अलावल गांव की 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ऊपरी तल पर बने कमरे के अंदर कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस के पहुंचने के पहले शव को परिजनों ने नीचे उतार लिया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके स जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मां का कहना है मोबाइल के लिए उसे डांट दिया था।
बस्ती अलावल गांव के सूरत पासवान रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली रहते हैं। उनकी दो शादी हुई है। पहली पत्नी से दो लड़के हैं। जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटी व एक बेटा है। मां का कहना है कि वह सभी बच्चों के साथ दूसरे घर पर खाना खा रही थी। तभी प्रेमा मोबाइल मांगने लगी। इस पर उसकी मां ने डांट दिया। इसके बाद वह गुस्सा होकर दूसरे घर पर चली आई।
थोड़ी देर बाद जब पूरा परिवार दूसरे घर पर आया तो उसे घर में न देख खोजबीन करने लगे। पता चला कि ऊपरी तल पर जाने के लिए दरवाजा बंद है। परिजनों ने आवाज लगाई। उत्तर न मिलने पर प्रेमा की छोटी बहन ने जाली से छत पर गई। वहां प्रेमा कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। उसने दरवाजा खोल कर अपनी बहनों की मदद से हंसिए से दुपट्टे को काट दिया। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।