{"_id":"65205bfa62368cfce905f9e4","slug":"teenager-accused-of-gang-brutality-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5400-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोरी ने सामूहिक दरिंदगी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोरी ने सामूहिक दरिंदगी का लगाया आरोप
Sat, 07 Oct 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए एसपी से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी से सामूहिक दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता का आरोप है कि थाने पर सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करने का एसओ को निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में पीड़िता ने कहा है कि वह बृहस्पतिवार को सुबह खेत में नित्यक्रिया के लिए गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के दो युवकों ने जबरदस्ती पकड़ लिया और उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। पीड़िता का आरोप है आरोपी के पिता प्रधान हैं। उसके दबाव अैर प्रभाव के कारण थाने पर सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को एसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।