{"_id":"2d48740b8febb2b851b8df517378437c","slug":"teen-s-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला/बस्ती
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनहा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरियाडीहा में अब्दुल कलाम (16)
विज्ञापन
पुत्र मुंशी रजा की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घरवालों के
अनुसार ठंड के कारण उसकी मौत हुई है।
घरवालों ने बताया कि अब्दुल कलाम रविवार को एक शादी समारोह में रोडलाइट उठाने बस्ती गए थे। वहां से देर रात वह कांपते हुए घर लौटे। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अभी घर के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि किशोर ने दम तोड़ दिया।
ग्राम प्रधान द्वारा ठंड से मौत की सूचना पर एसडीएम सुरेश चन्द्र शर्मा ने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी ली। एसडीएम ने मौत के कारणों को स्पष्ट कराने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने कराने को कहा, लेकिन परिवार वालों ने इससे मना कर दिया।
एसडीएम ने बताया बिना परीक्षण ठंड के मौत की बात पुष्ट नहीं होती। वहीं सूचना पर थानाध्यक्ष सोनहा निर्भय नारायण सिंह, हल्का लेखपाल अरुण श्रीवास्तव पीड़ित के घर पहुंचे।