फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teams reached different districts to search for children, but no clue was found

Basti News: बच्चों को खोजने अलग-अलग जिलों तक पहुंचीं टीमें, नहीं लगा सुराग

Thu, 15 Feb 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Teams reached different districts to search for children, but no clue was found
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के दुर्गा देवी स्मारक इंटर काॅलेज कवलपुर से एक साथ स्कूल से तीन बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। 12 फरवरी को लापता हुए एक किशोर व दो किशोरियों का पता बुधवार को भी नहीं चल सका। छावनी पुलिस सहित एसओजी व अन्य टीमें रात भर बच्चों की लोकेशन ट्रैस कर खोजने में जुटी रहीं। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व एसओजी टीम स्कूल पहुंच कर लापता बच्चों के साथियों व कक्षा अध्यापक सहित प्रधानाचार्य व अन्य कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि स्कूल से लापता हुए भूमि, प्रीती और प्रिंस के सभी दोस्तों व परिजनों से पूछताछ से पता चला कि स्कूल आते समय तीनों घर से ही जरूरी कपड़े स्कूल बैग में रख कर लाए थे। विक्रमजोत स्कूल के पास बस से उतरे तो लेकिन स्कूल स्टाफ, कक्षा के साथियों को फेयरवेल पार्टी में व्यस्त देख बाजार घूमने चले गए। बस चालक परमानंद उपाध्याय ने बताया कि लोलपुर गांव से आठ-दस की संख्या में विद्यार्थी बस से आते हैं। सुबह उन्हीं के साथ बैठकर तीनों बच्चे स्कूल तक आए थे, लेकिन वापस जाते समय बस में नहीं देखा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हाईवे से स्कूल के मुख्य रास्ते पर बाजार की दुकानों पर लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। स्कूल का भी सीसीटीवी बंद था। स्कूल से 100 मीटर दूरी पर स्थित एक दुकान पर दोपहर 2:30 बजे तीनों को पेटीज खरीद कर खाते देखा गया उसके बाद इनका फुटेज नहीं मिल पाया है। भूमि, प्रीती व प्रिंस की खोज में परिजनों व उनके रिश्तेदारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। लापता बच्चों के पिता व रिश्तेदार निजी साधनों व फोन, सोशल मीडिया के माध्यम से खोजने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भूमि ने दो साल पहले हाईस्कूल तक की पढ़ाई कानपुर के गुरुनानक एकेडमी से करने के बाद विक्रमजोत में एडमिशन लिया था। पुलिस की एक टीम कानपुर में डेरा जमाए है। प्रिंस के पिता शंम्भूनाथ ने बताया कि बेटे व परिवार के साथ अमरनाथ धाम की भी यात्रा कर चुके हैं। सोमवार को बेटा मोबाइल फोन लेकर स्कूल गया था, लेकिन मोबाइल फोन स्वीच ऑफ बता रहा है। सूत्रों की मानें तो भूमि, प्रीती व प्रिंस तीनों चचेरे भाई-बहन हैं। गोंडा के लोलपुर गांव में तीनों के घर भी आपस सटे हैं। तीनों का एक साथ लापता होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। घटना को कोई स्कूल प्रबंधन की लापरवाही मान रहा है तो कोई बच्चों द्वारा अभिभावकों को बिना बताए कहीं घूमने चले जाने बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed