{"_id":"69600891ca11efb0dc05299d","slug":"teachers-will-intensify-their-struggle-for-their-interests-basti-news-c-207-1-bst1006-150891-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिक्षक हितों के लिए तेज करेंगे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिक्षक हितों के लिए तेज करेंगे संघर्ष
Fri, 09 Jan 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश, प्रदेश का शिक्षक इतिहास के कठिन दौर से गुजर रहा है।
उस पर जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ी हैं, मगर अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं। यहां तक कि बुढ़ापे की लाठी पेंशन का लाभ हासिल करने के लिए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से देश व्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें पुरानी पेंशन नीति बहाली को तैयार नहीं हो रही है। टेट की अनिवार्यता के सवाल को लेकर संघर्ष जारी है।
संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय और सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के रिक्त सभी पदों पर अध्यापकों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कराकर पदोन्नति की कार्यवाही कराई जाएगी। किसी भी स्तर पर अध्यापकों का शोषण नहीं होने पाएगा। संवाद