{"_id":"651724aa2a5ed52aed04ec39","slug":"teachers-will-go-to-lucknow-basti-news-c-207-1-sgkp1003-5104-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धरने में हिस्सा लेने लखनऊ जाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धरने में हिस्सा लेने लखनऊ जाएंगे शिक्षक
Sat, 30 Sep 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
जिला मंत्री बोले- एकजुटता से ही शिक्षक समस्याओं का समाधान होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को प्रेस क्लब में जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली के साथ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नौ अक्टूबर को महानिदेशक कार्यालय लखनऊ के समक्ष धरने को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तब तक चरणबद्ध संघर्ष जारी रहेगा। लखनऊ धरने को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को दायित्व सौंप गया है।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा एकजुटता से ही शिक्षक समस्याओं का समाधान होगा। लखनऊ का धरना काफी महत्वपूर्ण है। यह धरना कर्मचारियों की दशा और दिशा तय करेगी। जब तक शिक्षकों की मांग पूरी नही हो जाती है तब तब संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर शिवपूजन आर्य, दुर्गेश यादव, राजकुमार तिवारी, शिवरतन, प्रताप नरायन चौधरी, राजेश गिरी, सुधीर तिवारी ,अशोक यादव, अनिल पाठक, रंजन सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।