{"_id":"68eab2aa64c2f9cbd2045e3a","slug":"teachers-signature-campaign-continues-against-the-mandatory-tet-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145634-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान जारी
विज्ञापन
बस्ती। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन चरणबद्ध ढंग से जारी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही 24 दिवसीय राष्ट्र व्यापी आंदोलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारी प्रतिदिन एक-एक न्याय पंचायत के शिक्षकों का हस्ताक्षर करा रहे हैं।
हस्ताक्षरित ज्ञापन ई-मेल से राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा जा रहा है। कहा कि नियमों में सुधार से शिक्षक स्वयं सुरक्षित हो जाएंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि शनिवार को हर्रैया ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष शुक्ल और रामनगर में अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्र के संयोजन में शिक्षकों के हस्ताक्षर कराकर संबंधित को मेल किया गया।
शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान 15 अक्तूबर तक जारी रहेगा, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में जाकर हस्ताक्षर करा रहे हैं। संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंड क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान जारी है। अच्छा हो कि सरकार स्वयं हस्तक्षेप कर नियमों में संशोधन कर समस्या का समाधान कराए। बताया कि संगठन को सुदृढ़ करने और अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय अधिवेशन 15 अक्तूबर से 8 नवंबर तक कराया जाएगा। बताया कि रामनगर में 15, दुबौलिया में 17 और कुदरहा विकास क्षेत्र में 24 अक्तूबर को अधिवेशन कराया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष मंत्री विद्यालयों में भ्रमण कर सभी शिक्षकों को सदस्य बना रहे हैं।