{"_id":"64f6257c04e2b2de110e0274","slug":"teachers-lead-from-darkness-to-light-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3845-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं शिक्षक : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं शिक्षक : राकेश
Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में कार्यक्रम करते बचचे।
बस्ती। शहर के राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी व शिखा चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं पूर्वांचल में शिक्षा की अलग जगाने वाले पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, नृत्य-संगीत एवं नाटक के माध्यम से की गई। बच्चों ने अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी ने भारतीय समाज में शिक्षकों के परंपरागत महत्व को इंगित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के वह दीपक है जो पूरे समाज को छात्र-छात्राओं के माध्यम से प्रकाशित करते रहते हैं। इस मौके पर शिखा चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय व प्रिंसिपल शानू एंटोनी डॉ. राधाकृष्णन के जीवन वृत पर प्रकाश डाला। इस मौके प्रमिला, रेखा श्रीवास्तव, प्रभा त्रिपाठी, निशु उपाध्याय, पुनीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।