फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers furious over withholding of honorarium

बिना आदेश वेतन, मानदेय रोके जाने पर भड़के शिक्षक

Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers furious over withholding of honorarium
बिना आदेश वेतन, मानदेय रोके जाने पर भड़के शिक्षक
विज्ञापन

बस्ती। बिना आदेश वेतन व मानदेय रोके जाने से नाराज शिक्षकों ने डीएम कार्यालय प्रदर्शन किया। प्रशासन को चेतावनी दी कि वेतन व मानदेय जारी नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। 18 अगस्त से इसके विरोध में बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने बुधवार को लगभग एक हजार शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का वेतन एवं मानदेय रोके जाने के आदेश के विरोध में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने चेतावनी दी यदि अकारण वेतन रोके जाने का निर्णय 17 अगस्त तक वापस न हुआ तो बीएसए कार्यालय पर बेमियादी धरना दिया जाएगा। कहा कि शिक्षा विभाग बस्ती की ओर से मोहल्ला क्लास संचालित करने का आदेश आज तक शिक्षकों को प्राप्त नहीं कराया गया, कुछ शिक्षक स्वेच्छा से गांवों में बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मोहल्ला क्लास ठीक से न चल पाने का दोषी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक नहीं है। बिना कोई आदेश जारी किए शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों को मनमाना दंड दे दिया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रकाश चौधरी, शैल शुक्ल, फैजान अहमद, अभिषेक उपाध्याय, बब्बन पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed