{"_id":"69a1f7e9973ffea8d90e3445","slug":"teachers-formulated-a-strategy-for-agitation-against-the-mandatory-tet-basti-news-c-207-1-bst1006-154110-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टेट अनिवार्यता के विरुद्ध शिक्षकों ने आंदोलन की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टेट अनिवार्यता के विरुद्ध शिक्षकों ने आंदोलन की बनाई रणनीति
Sat, 28 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में परशुरामपुर बीआरसी पर हुई। ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि टेट अनिवार्यता के विरुद्ध संघर्ष के लिए शैक्षिक संगठनों ने एक मंच पर आकर राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय संयुक्त टीचर्स फेडरेशन का गठन किया है।
नवगठित संयुक्त मोर्चे ने टेट अनिवार्यता के विरुद्ध आंदोलन कार्यक्रम घोषित किया है। आगामी नौ से 15 मार्च तक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ई-मेल अथवा पोस्टकार्ड भेजा जाएगा। 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस एवं तीन मई 2026 को इको पार्क लखनऊ में धरने के बाद विधानसभा तक मार्च किया जाएगा।
संगठन के संयुक्त मंत्री विजय कनौजिया ने कहा कि चार मार्च 2026 को वर्तमान कार्यसमिति का कार्यकाल पूरा हो रहा है, इसलिए समय से कार्यकारिणी का पुनर्गठन आवश्यक है। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने जिला कार्यकारिणी से अनुरोध पूर्वक प्रस्ताव किया कि शीघ्र ही ब्लॉक कार्यसमिति का निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से चुनाव कराते हुए कार्यकारिणी का पुनर्गठन करें जिससे संगठन द्वारा निर्धारित आगामी संघर्षों में ब्लॉक की मजबूत भागीदारी हो सके।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पंच बहादुर यादव ने स्थानीय शिक्षक समस्याओं का मुद्दा उठाया। शिक्षकों ने चार सूत्री ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। बैठक को राज नारायण तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद वर्मा, हरिश्चंद्र यादव आदि ने संबोधित किया।
बैठक में अरविंद पांडेय, ओम प्रकाश, सत्य प्रकाश पाठक, भरत राम, विनोद कनौजिया, लालता प्रसाद,संतोष मणि तिवारी, हरिमूर्ति चौधरी, महादेव, विवेकानंद वर्मा, शिव कुमार, बलराम वर्मा आदि मौजूद रहे।