{"_id":"669583c5f796cd699d0e9b7f","slug":"teachers-agitation-continues-against-online-attendance-memorandum-submitted-to-bsa-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120510-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन जारी, बीएसए को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन जारी, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
Tue, 16 Jul 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
- राज्य कर्मचारियों की भांति सुविधा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती । सोमवार को ऑनलाइन हाजिरी सहित शिक्षकों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को लेकर शिक्षकों का आंदोलन जारी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने बैठक के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बीएसए ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि मांगों को विभागीय स्तर पर भेज दिया जाएगा।
बैठक में शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति पर असहमति और शिक्षकों को 31 दिन ईएल, 15 दिन सीएल, 15 दिन का आधे दिन का अवकाश, चिकित्सा प्रतिपूर्ति व पुरानी पेंशन बहाली आदि का मुद्दा छाया रहा। जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने बताया कि प्रदेश के 6 लाख शिक्षकों ने सरकार के द्वारा जारी ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार जारी रखा। बावजूद इसके सरकार और विभागीय अधिकारी अपनी हठवादिता जारी रखे हैं, जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार जारी रखेंगे।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बैठक में कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पदाधिकारी व शिक्षकों को ज्ञापन सौंपा है। बताया कि 22 जुलाई तक पदाधिकारी विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से उनके ऑनलाइन बहिष्कार पर सहमति व असहमति का प्रपत्र भरवाएंगे। साथ ही 23 जुलाई को बीएसए कार्यालय पर एक दिवसीय विशाल धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में तहसील अध्यक्ष हर्रैया राजकुमार तिवारी, रुधौली तहसील अध्यक्ष शिवरतन ने कहा कि वर्तमान में बारिश से सुदूर इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं, कई पुल आदि टूट चुके हैं जिससे शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में बाधा आ रही है। सरकार द्वारा ऑनलाइन व्यवस्था में मात्र 15 मिनट में ही उपस्थिति दर्ज करवानी है। अगर 1 मिनट भी विलंब हुआ तो शिक्षकों के पूरे दिन का वेतन काट लिया जाएगा यह आदेश पूर्ण रूप से अव्यवहारिक है।
बैठक और ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी ,शिव प्रकाश सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव ने संबोधित किया। मुख्य रूप सेे प्रमोद सिंह, अटल बिहारी ,सुरेश गौड़, दिनेश त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, विवेक सिंह, सनद पटेल, रामसागर वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।