फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tasting seller accused of whistleblowing arrested

Basti News: मुखबिरी करने का आरोपी चखना विक्रेता गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Tasting seller accused of whistleblowing arrested
सेल्समैन से 1.86 लाख रुपये की लूट का मामला
विज्ञापन

परशुरामपुर के गोपीनाथपुर अंग्रेजी शराब की दुकान के मुनीम के साथ हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर बैंक के पास 13 अप्रैल की रात शराब की दुकान के सेल्समैन से 1.86 लाख रुपये लूट में मुखबिरी करने के आरोपी चखना विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुलाब चंद्र चौधरी ने घटना के समय सेल्समैन के रुपये लेकर निकलने की मुखबिरी की थी। घटना में शामिल पांच आरोपी अगले ही दिन दबोच लिए गए थे।
पुलिस के मुताबिक, शराब ठेके की बगल में चखना की दुकान लगाने वाला गुलाब चंद्र निवासी बेलभरिया रामलाल और पैकोलिया क्षेत्र के भैरोपुर निवासी अरुण वर्मा ने मिलकर सेल्समैन के रुपये लेकर निकलने की सूचना दी। इसके बाद जय प्रकाश अपने साथ अमित चौधरी निवासी बढ़या थाना कप्तानगंज, अरुण वर्मा निवासी भैरोपुर थाना पैकोलिया, उमेश गौतम निवासी भैरोपुर थाना पैकोलिया और संदीप चौधरी निवासी बेलभरिया रामलाल के साथ दो बाइक से तय जगह पर पहुंच गए। जहां सेल्समैन हरि और उसका बेटा कुलदीप के पहुंचते ही डंडे से मारकर रोका और रुपये छीनकर भाग गए थे। एक दिन बाद ही पुलिस ने एसओजी, स्वाट टीम की मदद से पांच अन्य आरोपियों को लूट के 1.82 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया था। मगर गुलाब चंद्र फरार था।
विज्ञापन

...

यह थी घटना

रमेश सिंह निवासी शिवपुर थाना गौर जिला बस्ती ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनके साले रमेश बहादुर सिंह निवासी गनवरिया कला थाना सोनहा जनपद बस्ती के नाम से गोपीनाथपुर बाजार थाना परशुरामपुर में देसी शराब की लाइसेंसी दुकान है। संचालन वह करते हैं। दुकान पर सेल्समैन के रूप में हरि निवासी गढ़हादल थम्मन थाना पैकोलिया कार्य करता है। 13 अप्रैल की रात में सेल्समैन हरि अपने पुत्र कुलदीप के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में जीतीपुर बैंक के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाश पीछे से आए और बाइक रोककर सेल्समैन व उसके बेटे के साथ मार पीटकर1.86 लाख रुपये नकद लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed