फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   target on bjp

भाजपा पर साधा निशाना, सपा से गठबंधन का दिया संकेत

Thu, 11 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
target on bjp
भाजपा पर साधा निशाना, सपा से गठबंधन का दिया संकेत
विज्ञापन

प्रसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
भाजपा को हराने के लिये कोई भी कुरबानी देने को तैयार- शिवपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बस्ती से उनका निकट का नाता है। जिस बस्ती को भारतेंदु हरिश्चंद्र ने कहा था कि ‘बस्ती को बस्ती कहूं तो काको कहूं उजाड़, उसे विकसित करने के लिए मंत्री रहते अनेक योजनाएं दी। कहा कि अवसर मिला तो जिले में नई चीनी मिल शुरू कराने के साथ ही बंद पड़ी चीनी मिलों को चलवाया जाएगा।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडीसी के निकट स्थित एक मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि वे पिछले दो साल से सपा से मिलकर पार्टी को नया आयाम देने का प्रयास कर रहे हैं, जो भी करना है अखिलेश जल्दी करें, चाहे गठबंधन करें या विलय करें, लेकिन हमारे लोगों का सम्मान होना चाहिए, जो लोग हमारे साथ हैं, उनको सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए। उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री श्रीपति सिंह और प्रदेश महासचिव विपिन त्रिपाठी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत से ही सूबे में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज के निकट स्थित एक मैरिज हॉल में फूल मालाओं के साथ जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह विपिन के संयोजन में स्वागत किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा को परास्त करने के लिए वे हर स्तर पर प्रयास करेंगे। कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, भाजपा अन्नदाता किसानों को मजदूर बनाने का षड़यंत्र कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री श्रीपति सिंह ने कहा कि सपा को विस्तार देने में शिवपाल सिंह यादव ने सर्वाधिक योगदान दिया है, सपा नेतृत्व को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। सभा को राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, विपिन त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ अजय पाण्डेय, दिनेश सिंह यादव, बीरपाल सिंह, गौतम यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन महासचिव एबादुलहक ने किया। जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह विपिन ने आभार प्रदर्शन किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव कुसुम मिश्र, शालू यादव, वृजेश द्विवेदी, पंकज सिंह, विजय यादव, राजेश शुक्ल, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, एजाज अहमद, सतीश पांडेय, शुभम उपाध्याय, अंकुश प्रताप सिंह, लालचंद यादव, दीपक सिंह, सोनू गौड़, मोनू खान, समीर खान, अमित पांडेय, संजय शर्मा, राम अशीष विश्वकर्मा, सुभाष यादव, सांवरजीत यादव, गगन पांडेय, गुड्डू पांडेय, चन्द्र प्रकाश पांडेय और योगेंद्र सिंह सोनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed