फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tantra-mantra

तंत्रमंत्र के चक्कर गंवाए लाखों के गहने

Mon, 06 Jan 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
tantra-mantra
पति की तहरीर पर पत्नी और तांत्रिक समेत पांच पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर(बस्ती)। नंद नगर चौरी गांव में तंत्र-मंत्र के बहाने हेराफेरी कर गहनों पर हाथ साफ करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित राजन मिश्रा निवासी नंदनगर चौरी ने परशुरामपुर पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार, 12 अक्तूबर 19 को उनके घर एक तांत्रिक आया। उसने बताया कि घर की तमाम समस्या एवं बाधा बहू व सोने के जेवरात पर है। इसके बाद पत्नी को पूजा में बैठाया और जेवरात घर के पूर्व कोने स्थित एक कमरे में एक माह के लिए बंद करने को कहा। पूजा पाठ के बाद तांत्रिक चला गया। बाद में जब कमरा खोला तो उसमें जेवरात नहीं थे। पीड़ित का कहना है कि बीते वर्ष में बार-बार छोटी-छोटी चोरियां एवं गृह कलह से तंग था। राजन के अनुसार, पत्नी नेहा ने प्रस्ताव रखा कि भूत-प्रेत का साया अथवा बुरी नजर है। इससे ऐसी घटनाएं हो रहीं है।
विज्ञापन

इसी प्रस्ताव पर गोंडा जिले के मसकनवा पांडेय का पुरवा निवासी तांत्रिक विष्णु देव पांडेय को बुलाया गया। 12 अक्तूबर को विधि विधान से पूजन कराया। जेवरात की गठरी बनाकर कमरे में बंद करा दिया। बाद में जब कमरा खोला गया तो एक भी जेवर नहीं मिले। पीड़ित पति की तहरीर पर पत्नी नेहा, उसके दो भाई प्रशांत, शशांक मिश्रा, पूनम मिश्रा निवासी बेनीगंज थाना करैली जिला प्रयागराज और तांत्रिक विष्णु देव पांडेय निवासी पांडेय का पुरवा मसकनवा थाना छपिया गोंडा के खिलाफ अमानत में खयानत एवं धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed