फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   taken oath to vote

निष्पक्ष मतदान के लिए सबने खाई कसम

Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
basti
basti Updated Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
taken oath to vote
केडीसी में शपथ लेते लोग। - फोटो : amar ujala
बस्ती। निष्पक्ष मतदान के लिए डीएम डॉ. राजशेखर ने शनिवार को विशेष कार्यक्रम में सभी को शपथ दिलाई। कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में मतदाता की अहम भूमिका है। कोई मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे इसके लिए दो महीने मतदाता पुनरीक्षण का विशेष कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है। 
विज्ञापन

शनिवार को शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज परिसर में मतदाता पुनरीक्षण के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे डीएम डॉ. राजशेखर ने कहा कि मतदान देश के लिए एक पुनीत एवं महत्वपूर्ण कार्य है। मतदान से यह निश्चित हो जाता है कि हम प्रशासन/शासन के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। जो सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं और बाधा रहित संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हैं। डीएम ने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई। एडीएम रमेश चन्द्र ने कहा कि यह विशेष अभियान 31 अक्टूबर 2018 तक चलेगा। बूथ लेबल पर मतदाताओं का सर्वे कर पंजीकरण, नाम बढ़ाना तथा त्रुटि संशोधन आदि कार्य किए जाएंगे। जो भी एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करता है। वह मतदाता बनने से वंचित न रहने पाए इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खुली बैठक होगी। बीएलओ सत्यापन कर मतदाताओं के पंजीकरण करेंगे। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि भारत का कोई भी नागरिक एक स्थान से ही मतदाता हो सकता है। उसका नाम दो जगह दर्ज है तो यह आपत्तिजनक है। कहा कि यह आग्रह करते हैं कि सभी जागरूक लोग मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें। एसडीएम सदर, डीआईओएस, केडीसी के प्राचार्य, जीआईसी एवं जीजीआईसी, बेगम खैर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य सम्मानित एवं जागरूक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दिलेश्वरी इंटर कॉलेज में भी आयोजन
रुधौली। दिलेश्वरी इंटर कॉलेज परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अमन दीप डुली ने किया।       
 कहा कि हर बूथ पर बीएलओ की तैनाती की गई है जो इसके लिए पूर्ण रूप से इसके जिम्मेदार होंगे। अभियान के तहत उन मतदाताओं पर सर्वाधिक फोकस किया जाएगा जो विक्षिप्त, दिव्यांग या अन्य कारणों से बूथ तक आने में असमर्थ हैं। तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत दो महीने तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। इसमें मतदाताओं के नाम घटाए-बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा सितंबर की नौ व 23 तारीख और अक्टूबर की सात,14 व 26 तारीख को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे। क्योंकि जिन मतदाताओं का नाम हटने या इसमें शामिल किए जाने से रह गया होगा उनकी प्रक्रिया पूरी की जा सके। तत्पश्चात एसडीएम ने सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल, वार्ड सदस्य विवेक सिंह, इसहाक अली इदरीसी, मोहम्मद आजम, लेखपाल अंजनीनंदन शरण, राम भवन तिवारी, पूजा, विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed