Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Swachh Bharat Mission employees announce protest

Basti News: स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों ने किया आंदोलन का एलान

Tue, 24 Nov 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Swachh Bharat Mission employees announce protest
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने लंबित मानदेय के भुगतान, 10 वर्षों के इंक्रीमेंट और आर्थिक सुरक्षा समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का एलान किया है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिले में भी चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 25 नवंबर से सोशल मीडिया अभियान के साथ होगी। 28 नवंबर को एक दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जबकि एक दिसंबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन



कंसल्टेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजू पांडेय ने बताया कि प्रदेश संगठन ने आंदोलन का कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके तहत 26 नवंबर को मांगों से संबंधित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाएंगे। 27 नवंबर को जिला स्तर पर धरना दिया जाएगा। 29 नवंबर को जनप्रतिनिधियों को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद सात दिसंबर को प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री और पंचायतीराज निदेशालय का घेराव करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में विगत 10 वर्षों की सेवा के आधार पर मानदेय में इंक्रीमेंट और पुनरीक्षण का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कर्मचारियों का मानदेय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के समकक्ष करने, मानदेय से काटी गई जीएसटी और सर्विस टैक्स की राशि वापस करने तथा मार्च 2026 से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान करने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश की सुविधा देने और सेवाकाल के दौरान असामयिक निधन होने पर संबंधित कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा देने की भी मांग उठाई है। इसके साथ ही कर्मचारियों के खिलाफ की गई अनुचित कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कर न्यायोचित निर्णय लेने और सभी मांगों पर संगठन के प्रतिनिधियों के साथ निदेशालय स्तर पर औपचारिक वार्ता करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी वर्षों से स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में योगदान दे रहे हैं, लेकिन मानदेय में इंक्रीमेंट, समय से भुगतान और आर्थिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कई महीनों से मानदेय लंबित होने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed