फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspected teenager dies recently

संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत

Tue, 28 Apr 2020 09:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Suspected teenager dies recently
संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती) । कलवारी थानाक्षेत्र के पिपरा गांव में मंगलवार दोपहर 11 बजे 16 वर्षीय किशोरी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। परिवार के लोग बताते हैं कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोजाना की तरह मंगलवार को भी सुभाषिनी की मां सावित्री बकरी चराने गई थी। पिता संतराम जानवरों के लिए चारा काटने गए थे। मां के घर वापस आने पर उसने खाना मांगा। इस दौरान उनमें कुछ कहासुनी हुई। खाना देकर वह घर के अंदर चली गई। कुछ देर तक बाहर न आने पर मां देखने गई तो पंखा टांगने के लिए लगाए गए बांस में रस्सी से फंदा लगाकर लटकते पाया। यह देखकर उसके होश उड़ गए और वह जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंच गए। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पांच भाई-बहनों में सुभाषिनी सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed