फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Surrounded and beaten up real brothers, four arrested

घेरकर सगे भाइयों को पीटा, चार गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Surrounded and beaten up real brothers, four arrested
घेरकर सगे भाइयों को पीटा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

पैकोलिया। थाना क्षेत्र के तेनुआ बाजार स्थित अपनी दुकान से घर जाते समय रास्ते में आरोपितों ने पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर पांच नामजद समेत पंद्रह अज्ञात पर मारपीट, बलवा का केस दर्ज किया है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के पेड़ार गांव निवासी वकार अहमद का कहना है कि उनकी किराना व टेंट हाउस की तेनुआ चौराहे पर दुकान है। सोमवार शाम करीब साढे़ पांच बजे वकार अहमद के बेटे इकरार दुकान से अपने घर जा रहे थे। पुरानी रंजिश में तेनुआ गांव निवासी सोम्मन, मुबारक, मंगरु, सिराजुल, एजाज सहित दस-पंद्रह लोगों के साथ उन्हें घेर कर पीटने लगे।
विज्ञापन

हल्ला सुनकर वकार अहमद के दूसरे बेटे शादाब भी पहुंचे तो आरोपितों ने उनको भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में बीती रात मुकदमा दर्ज किया है। चोटिल इकरार और शादाब को बुधवार को मेडिकल परीक्षण के लिए गौर अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों में से चार को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed