{"_id":"69a3458ad5b49746e302e035","slug":"surgery-for-a-knife-cut-neck-basti-news-c-207-1-bst1005-154155-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चाकू से काटी गई गर्दन की सर्जरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चाकू से काटी गई गर्दन की सर्जरी की
विज्ञापन
गर्दन कटने से घायल मरीज
बस्ती। जिला अस्पताल बस्ती के ईएनटी विभाग ने धारदार हथियार से काटी गई गर्दन की सर्जरी कर मरीज की जान बचाई है। मरीज सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। इलाज चल रहा है।
ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया का कहना है कि मरीज के गर्दन की कई नस कट गई थी। थोड़ा सा घाव और ज्यादा होने पर जान भी जा सकती थी। समय रहते इलाज होने से उसकी जान बच गई, अब वह पूरी तरह स्वस्थ व खतरे से बाहर है। परिवार के लोग इलाज से काफी खुश हैं। नगर क्षेत्र के गोटवा निवासी शिव बहादुर (45) ने बताया कि मंगलवार को पट्टीदारी के लोग एक महिला को मारपीट रहे थे, उसे बचाने के लिए वह गए थे। इससे नाराज होकर उसके पट्टीदार व उसके तीन बेटों ने उसपर हमला कर दिया।
एक ने धारदार चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे गर्दन पर गहरा जख्म हो गया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में लाया गया। लंबे ऑपरेशन के बाद उसका खून बहना बंद हुआ। अब वह बोल सकता है और उठ बैठ सकता है। संवाद