{"_id":"64a08972fc16eeb687034cec","slug":"surendra-of-barokhar-sought-justice-for-the-31st-time-in-bhanpur-basti-news-c-207-1-sgkp1006-655-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भानपुर में बड़ोखर के सुरेंद्र ने 31वीं बार मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भानपुर में बड़ोखर के सुरेंद्र ने 31वीं बार मांगा न्याय
Sun, 02 Jul 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शनिवार को विभिन्न तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को फिर से तारीख मिल गई। भानपुर के बड़ोखर निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह 31वीं बार सड़क की समस्या लेकर पहुंचे थे, मगर उन्हें फिर आश्वासन देकर लौटा दिया गया। इसी तहसील क्षेत्र के ग्राम परसा बुजुर्ग के दरियापुर जंगल निवासी राम किशोर पुत्र सुरेमन तीन वर्ष से अपने हिस्से की जमीन के लिए 2020 से दौड़ रहे हैं, मगर सिर्फ आश्वासन मिलने से उनका हौसला टूट रहा है। हर्रैया में भी डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी की मौजूदगी में लगे समाधान दिवस में 79 मामलों में तारीखें दी गईं।
भानपुर में आयोजित समाधान दिवस का नेतृत्व एसडीएम शैलेश दुबे ने किया। यहां तीन साल से लगातार शिकायत दर्ज करा रहे रामकिशोर पुत्र सुरेमन निवासी परसाखुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल ने बताया कि वह वर्ष 2020 से ही अपनी भूमि में 1/2 हिस्सा पाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। हर बार लेखपाल और पुलिस को मौके पर जाकर शिकायत का समाधान कराने के लिए निर्देशित किया जाता है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। वहीं, रामनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बडोखर निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने 31वीं बार शिकायत दर्ज कराई। कहा कि भानपुर-तेनुआअसनहरा मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाया गया है, लेकिन सड़क के दोनों तरफ पटरी नहीं बनाई गई, जिससे बारिश में सडक के दोनों किनारों पर पानी भर जाता है। सड़क खराब हो जाती है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इसी प्रकार, रुधौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पचारी खुर्द के दयाराम चौधरी ने बिजली के खंभे की दूरी घर से अधिक होने से लो वोल्टेज की समस्या बताई। कहा कि जनवरी में उनके घर के पास लगा खंभा टूट गया था। अब तक 12 बार इसकी शिकायत दर्ज कराई, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी क्षेत्र के फतेहपुर निवासी जितेंद्र पांडेय ने बताया कि अक्तूबर-2018 में उनको गांव में मछली पालन के लिए पोखरे का 10 वर्ष का पट्टा दिया गया था, लेकिन बिना उनको बताए वर्ष 2019 में उसी गाटे का पट्टा एक समिति को को दे दिया गया। इसके चलते उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर 6 बार संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी बात रख चुके हैं, मगर सुनने वाला कोई नहीं है।