फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Supply is not coming as usual... electricity is failing from city to village

Basti News: ढर्रे पर नहीं आ रही आपूर्ति... शहर से गांव तक गुल हो रही बिजली

Mon, 29 Jul 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Supply is not coming as usual... electricity is failing from city to village
रुधौली विद्युत उपकेन्द्र का घेराव करते उपभोक्ता।
रुधौली में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से मचा हाहाकार, उपकेंद्र का घेराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ रही है। विद्युत निमग शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति का दावा भले ही करें, मगर शहर से लेकर गांव तक बिजली गुल हो रही है। जिले भर में एक दिन में 70 से 80 लोकल फाल्ट की समस्या दर्ज की जा रही है। इसके चक्कर में घंटों बिजली कट रही है।
शहरी क्षेत्र में रह-रहकर बिजली गुल हो जा रही है। 24 घंटे में प्रत्येक फीडर से चार से छह बार आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे घरों में लोग उसम भरी गर्मी से बेचैन हो जा रहे हैं। रविवार को आवास विकास, बैरियहवां, पुरानी बस्ती, गॉधीनगर आदि क्षेत्र कई बार बिजली कटी है। इस दौरान लोकल फाल्ट ठीक करने में कर्मचारियों के पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन


रुधौली संवाद के अनुसार, कस्ब में शुक्रवार की देर रात विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसे ठीक करने में 12 घंटे से अधिक का समय लग गया। शनिवार की शाम को आपूर्ति बहाल हो पाई। कुछ ही देर के बाद शनिवार की रात फिर आपूर्ति बाधित हो गई। लगातार कटौती होने हाहाकार मच गया। गर्मी से व्याकुल उपभोक्ता नाराज हो गए। गुस्साएं लोगों ने रविवार को रुधौली उपकेंद्र पर घेराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 17 घंटे तक आपूर्ति बाधित होने के बाद किसी तरह बिजली मिली तो दोबारा शनिवार की रात 12 बजे ट्रांसफाॅर्मर ने फिर धोखा दे दिया। उपकेंद्र कर्मचारियों ने बालेश्वरी नगर वार्ड में लगे 400 केवी ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना एसडीओ अनंत यादव को दी। वह एक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे। एक्सपर्ट ने भी ट्रांसफाॅर्मर खराब बताया तब उन्हें यकीन हुआ। एसडीओ ने बताया कि मुख्यालय से दूसरा ट्रांसफाॅर्मर मंगवाया गया है। शीघ्र आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। इस मौके पर गोपाल सिंह, हेमंत जायसवाल, दीपू गुप्ता, दिनेश चौरसिया, राजकुमार सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed