फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sugercane survey from 2 may

दो मई से शुरू होगा गन्ना सर्वेक्षण 

Thu, 28 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
sugercane survey from 2 may
सर्वे करते अफसर
बस्ती। गन्ना सर्वेक्षण कार्य को लेकर समिति और चीनी मिल कर्मचारियों ने संयुक्त बैठक हुई। इसमें दो मई से सर्वेक्षण कार्य की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अजीत कुमार पांडे ने की। वर्ष 2016-17 के गन्ना सर्वेक्षण कार्य को लेकर बभनान चीनी मिल एवं समिति कर्मचारियों ने कमर कस ली है। 
विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति बभनान में आयोजित बैठक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अजीत पांडे ने कहा कि इस वर्ष गन्ना आयुक्त के निर्देशानुसार 2 मई से गन्ना सर्वेक्षण कार्य चालू हो जाएगा। सर्वेक्षण कार्य के साथ ही ट्रेंच, प्लाटिंग, इंटरक्रापिंग का भी चिन्हांकन किया जाएगा। इसके साथ ही सर्वेक्षण के पूर्व किसानोें को अपने खेत का विवरण घोषणा पत्र भी देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण कार्य के पहले ही किसानों के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। बभनान चीनी मिल के गन्ना समिति गौर, बभनान, विक्रमजोत समितियों में 2 मई से कर्मचारी जीपीएस सिस्टम से गन्ना सर्वेक्षण कार्य करेंगे। इस कार्य में कुल 28 टीमें लगाई गई है। बैठक में चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना जीबी सिंह, सचिव गौर एसएन सिंह, जीएस शुक्ला, सुनील वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed