{"_id":"6b03541ee01638b9980c0d7f","slug":"not-a-single-elephant-in-the-livestock-census-records-babul-is-the-only-one-in-kalani-basti-news-c-207-1-bst1005-172456-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पशु गणना के रिकाॅर्ड में एक भी हाथी नहीं, कलानी में एकमात्र ‘बाबुल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पशु गणना के रिकाॅर्ड में एक भी हाथी नहीं, कलानी में एकमात्र ‘बाबुल’
विज्ञापन
बस्ती : कलानी गांव में हाथी को नहलाते महावत सलीम व मालिक श्रवण। स्रोत- स्वयं
बस्ती। जिले में हाथियों की मौजूदगी सरकारी रिकॉर्ड में भले ही शून्य हो लेकिन विक्रमजोत ब्लॉक के कलानी गांव में एक हाथी शाही अंदाज में रह रहा है। सात साल का बाबुल जिले का इकलौता निजी हाथी है। उसकी दिनचर्या से लेकर खानपान और सुरक्षा तक का पूरा इंतजाम है। वह महावत के बिना कहीं नहीं जाता और मालिक के परिवार के सदस्यों के इशारे भी समझता है। हाथी पालने का यह शौक परिवार में पीढ़ियों से चला आ रहा है।
कलानी गांव निवासी भानु प्रकाश बाबुल के मालिक हैं। उसकी देखरेख और खानपान की जिम्मेदारी परिवार के सदस्य श्रवण के साथ महावत सलीम निभाते हैं। श्रवण बताते हैं कि उनके पिता को बचपन से ही हाथी पालने का शौक था। करीब 25 साल पहले घर में दो हाथी हुआ करते थे। इसी बीच एक हाथी गायब हो गया, जिसका आज तक पता नहीं चला। इसके बाद से परिवार में एक ही हाथी है। वर्तमान में बाबुल सात साल का है।
सुबह स्नान, फिर पत्ते और गन्ने का नाश्ता
बाबुल की दिनचर्या भी किसी राजसी ठाठ से कम नहीं है। सुबह उसे जगाने के बाद नहलाया जाता है। इसके बाद खाने में पीपल, बरगद और गूलर के पत्तों के साथ गन्ना, चरी, बरसीम और मक्का का डंठल दिया जाता है। गेहूं और धान भी उसकी खुराक में शामिल हैं। चारे की कमी न हो, इसके लिए परिवार ने पर्याप्त मात्रा में बरसीम की बोआई भी कर रखी है। श्रवण के मुताबिक, बाबुल के भोजन पर प्रतिदिन करीब 100 रुपये तक खर्च होते हैं। हाथी के लिए परिसर में बड़े आकार का बाड़ा बनाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से वहां जंजीर और रस्से का इंतजाम है। महावत सलीम या मालिक भानु प्रकाश के आवाज देने पर बाबुल इशारों से प्रतिक्रिया करता है। श्रवण बताते हैं कि उसे घुमाने के साथ चारे का इंतजाम भी किया जाता है। जिस दिन हाथी को बाहर नहीं ले जाना होता, उस दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली से चारा लाया जाता है।
विज्ञापन
पांच से दस किमी तक ही पैदल सफर
बाबुल को कभी-कभार आयोजनों में भी ले जाया जाता है। हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसकी दूरी सीमित रखी जाती है। श्रवण के मुताबिक, किसी कार्यक्रम में बुलावा आने पर महावत के साथ उसे पांच से दस किलोमीटर तक ही पैदल ले जाते हैं। रात में सफर नहीं कराया जाता, क्योंकि अंधेरे में सड़क पर दुर्घटना का खतरा रहता है। हाल ही में गोरखपुर में ट्रक की टक्कर से हाथी की मौत की घटना का जिक्र करते हुए श्रवण कहते हैं कि जानवर की सुरक्षा सबसे जरूरी है। रात में भोजन कराने के बाद उसे आठ से नौ बजे तक सुला दिया जाता है। हाथी की देखभाल के लिए प्रशिक्षित महावत सलीम को वेतन भी दिया जाता है। बाबुल के बीमार पड़ने पर पशु अस्पताल विक्रमजोत के चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया जाता है। उसका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी होता है। महावत सलीम बताते हैं कि बाबुल उनका इशारा समझता है। कभी वह शरारत करता है तो उसे संभाल लिया जाता है।
शादियों और धार्मिक आयोजनों में होती है हाथियों की मांग
जिले में बड़ी शादियों, धार्मिक जुलूसों और स्वागत कार्यक्रमों में हाथियों को बुलाने का चलन है। हालांकि, ऐसे आयोजनों में ज्यादातर हाथी अंबेडकरनगर, अयोध्या और दूसरे जिलों से आते हैं। श्रवण बताते हैं कि बाबुल को स्थानीय स्तर पर ही पांच से दस किलोमीटर के दायरे में होने वाले कार्यक्रमों में ले जाते हैं। हाथी को देखने के लिए खासकर बच्चों में उत्सुकता रहती है। जिले में एक ही हाथी होने के कारण सार्वजनिक आयोजनों में उसका दिखना भी कम होता है।
वन विभाग में पंजीकृत है बाबुल
डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी के मुताबिक, जिले में वन विभाग के रिकॉर्ड में हाथियों की कोई आबादी दर्ज नहीं है। विक्रमजोत के कलानी गांव में निजी तौर पर एक हाथी का पालन हो रहा है, जिसका वन विभाग में पंजीकरण है। उसकी निगरानी भी की जाती है। जिले में जंगल का क्षेत्र नहीं होने के कारण यहां जंगली हाथियों की मौजूदगी नहीं है। विशेषज्ञ सीवीओ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता बताते हैं कि हाथी पालना आसान नहीं है। इसके रखरखाव और खानपान पर काफी खर्च आता है। यही वजह है कि लोग अब शौकिया तौर पर ही हाथी पालते हैं। हाथियों में बुखार, भूख न लगना और दस्त जैसी समस्याएं सामान्य हैं, जिनका उचित उपचार कराया जा सकता है।