फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugar mill workers continue their protest in the cold

Basti News: ठंड में चीनी मिल कर्मियों का धरना जारी

Mon, 22 Dec 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill workers continue their protest in the cold
वाल्टरगंज। ठंड और शीतलहर के बीच गोविंद नगर चीनी मिल के गेट पर श्रमिकों एवं किसानों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। मांगों को लेकर अड़े श्रमिक मिल परिसर के बाहर डटे हुए हैं। उनकी मांग बंद पड़ी मिल को दोबारा शुरू करना है, ताकि उन्हें फिर से रोजगार मिल सके। श्रमिकों ने प्रशासन और मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आंदोलन को दबाने के लिए उनका तबादला जबरन दूसरी मिलों में किया जा रहा है। नित्यराम चौधरी का कहना है कि यदि मिल नहीं चलानी है तो श्रमिकों की जमीनें वापस की जाएं और उनका बकाया वेतन का भुगतान हो। अंगद वर्मा, कमलेश पटेल, विजयपाल चौधरी, राम लखन शुक्ला, महेश पांडेय, धर्मेंद्र मौर्या, बृजेश यादव, प्रदीप चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed