फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugar mill employees took out a tricolor march to every house

Basti News: शुगर मिल कर्मचारियों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

Fri, 15 Aug 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill employees took out a tricolor march to every house
रुधौली। रुधौली के अठदमा स्थित बजाज शुगर मिल के कर्मचारियों ने गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में तिरंगा यात्रा रैली निकाली। रैली शुगर मिल गेट से शुरू होकर धनसा, कैडिहवा होते रुधौली कस्बे में पहुंची। यहां से मुख्य मार्ग पर भानपुर तिराहे तक गई। यात्रा के दौरान मिलकर्मियों ने किसानों को शरदकालीन गन्ना बुआई के लिए प्रेरित भी किया। रैली में यूनिट हेड जेपी त्रिपाठी, जोनल एचआर हेड एनके शुक्ला, राजीव शर्मा, डिस्टलरी हेड एमके नायक, एसके मिश्रा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
दुबौलिया। क्षेत्र में राना रितेश सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में खानन सिंह, भगवान बक्स सिंह, अरविंद पांडेय, प्रमोद पांडेय, चतुर्गुन राजभर, प्रवीण कुमार, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
वन विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा

बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वंदे मातरम, भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए यह यात्रा सामाजिक वानिकी वन प्रभाग कार्यालय से शुरू होकर, रौता चौराहा पहुंची। यहां से वापस कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। प्रभागीय निदेशक डॉ. शिरीन ने यात्रा की अगुवाई की। कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देती है। उप प्रभागीय वनाधिकारी डीपी सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी एपी सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी रामनगर सोनल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed