फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sudden rise in the price of green vegetables during the wedding season

Basti News: सहालग में हरी सब्जियों के दाम में अचानक उछाल

Fri, 01 May 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sudden rise in the price of green vegetables during the wedding season
बस्ती। सहालग शुरु होते ही सब्जियों की मांग भी बढ़ गई है। शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। इसके चलते दावतों की तैयारियां पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

सब्जी की कीमतों में अचानक उछाल आने से हर वर्ग परेशान हैं। इससे लोगाें की जेब ढीली हो रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों तक यही हाल है।
इस समय हर ओर सहालग का दौर चल रहा है। आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब हो रही हैं। सहालग शुरु होने से पहले टमाटर 40 रुपये प्रतिकिलो की दर पर है। आलू प्याज की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं। गाेभी का भाव 60 से 70 रुपये आया है। मशरूम 250 से 300 रुपये प्रतिकिलो बेचा जा रहा है। कद्दू और लौकी की कीमतों में 10 रुपये तक उछाल आया है। धनिया पत्ती 20 रुपये मंहगा हाेने के बाद 80 रुपये प्रतिकिलो पहुंचा है।
विज्ञापन

लहसुन के दाम में कुछ गिरावट आई है। 150 रुपये बिकने वाला लहसुन 120 रुपये पर आया है। सब्जी विक्रेता अजय कुमार ने बताया कि सहालग शुरु होते ही सब्जी की मांग अचानक बढ़ गई है। सब्जी विक्रेता मांग को पूरा करने के लिए मंडियों से काफी मात्रा में आपूर्ति ले रहे हैं लेकिन मांग इतनी है कि दामों पर दबाव बना हुआ है। सलाद के आइटमों में मूली 60 रुपये, खीरा 20 रुपये और प्याज 20 रुपये तक है। हरी मिर्च 40 से 60 रुपये प्रतिकिलो की दर से मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि नींबू 80 रुपये किलो बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल व गैस किल्लत के बीच सब्जियों के भाव बढ़ने से बजट बिगड़ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed