{"_id":"653ab16f48882e5a0b0315c1","slug":"students-will-be-linked-to-space-course-to-develop-interest-in-science-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6205-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विज्ञान में रुचि विकसित करने के लिए अंतरिक्ष पाठ्यक्रम से जोड़े जाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विज्ञान में रुचि विकसित करने के लिए अंतरिक्ष पाठ्यक्रम से जोड़े जाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
- जिले के करीब 652 विद्यालयों के बच्चाें को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में चलने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालयों व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष पाठ़्यक्रम से जोड़ने की पहल होगी। इसके लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इंडियास्पेस वीक की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष के पाठ्यक्रम के बारे में गहन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
भारतीय वैज्ञानिकों की ओर से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के बाद से विज्ञान के प्रति एक बार फिर न सिर्फ लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है बल्कि छात्र-छात्राओं में भी इसे लेकर उत्साह बढ़ा है। विज्ञान में रुचि रखने वाले कक्षा छह से आठ व नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष पाठ्यक्रम से जोड़ने के प्रति प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी से कहा गया है कि वह विज्ञान के मेधावी विद्यार्थियों का विशेष रूप से पंजीकरण कराएं, जिससे कि वह जानकारी प्राप्त कर भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए स्वयं, परिवार व देश का नाम रोशन करने का कार्य करें। इस पाठ्यक्रम से जिले के करीब 652 विद्यालय के बच्चे लाभान्वित होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जूनियर से लेकर माध्यमिक तक के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए पाठ्यक्रम में अंतरिक्ष को जोड़ गया है। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि इस कार्यक्रम में बच्चों का पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
-जगदीश शुक्ला, डीआईओएस।