फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students will be able to study their favorite subject sitting at home

Basti News: स्वयं एप पर घर बैठे पसंदीदा विषय की पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी

Sat, 04 May 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to study their favorite subject sitting at home
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लांच किया एप, कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यार्थियों को घर बैठे पसंदीदा विषय पढ़ने की सुविधा दे रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से लांच स्वयं एप पर बच्चों को पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद वह मनचाहे विषय की पढ़ाई घर बैठे कर सकेंगे।

कोरोना काल के दौरान स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था लागू की गई थी। विद्यार्थियों ने घर पर ही ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा ग्रहण की थी। इसके अलावा छात्र-छात्राएं कोचिंग के माध्यम से भी शिक्षा ग्रहण करते हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चे ट्यूशन पढ़ने से वंचित रह जाते हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने स्वयं एप को लांच किया है।
विज्ञापन

कक्षा 11 और 12 के छात्र हिंदी, गणित, भूगोल, संस्कृत, विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों की पढ़ाई ऑनलाइन कर सकेंगे। एप से जुड़ने के बाद संबंधित विषयों के शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई में मदद करेंगे। 21 सितंबर तक इस एप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
कोट

स्वयं एप के बारे में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बताया जा चुका है। एप पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन शिक्षा के लिए यह एप बच्चों के लिए फायदेमंद होगा।

-जगदीश शुक्ल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed