फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students should play a pivotal role in nation-building: Nigam

राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों निभाएं अहम रोल : निगम

Fri, 10 Jul 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students should play a pivotal role in nation-building: Nigam
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर प्रेक्षागृह में कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं परिषद गीत के साथ हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. निगम मौर्या ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव, अनुशासन, चरित्र और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो जाए तो देश का भविष्य स्वतः सुदृढ़ हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यों को सराहा। विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनें। मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि भारत का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि श्वेतांक शेखर सिंह एवं घनश्याम मिश्रा ने विद्यार्थियों से सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहने तथा संगठन के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। जिला प्रमुख संजय सिंह और जिला संयोजक शिवेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed