फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students met DM regarding fraud in the name of admission

Basti News: प्रवेश के नाम पर धोखाधड़ी को लेकर डीएम से मिले छात्र

Thu, 17 Aug 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Students met DM regarding fraud in the name of admission
बस्ती। फर्जी नर्सिंग काॅलेज में डी फार्मा, एएनएम, जेएनएम कोर्स में प्रवेश को लेकर धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। इसे लेकर कुछ छात्रों ने बृहस्पतिवार को डीएम प्रियंका निरंजन को प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें छात्रों ने बताया कि ओम साईं काॅलेज ऑफ फार्मेसी उड़ीसा, जयपुरी काॅलेज ऑफ फार्मेसी उड़ीसा, भवानी पटना काॅलेज आफ साइंस उड़ीसा के नाम पर उनसे पैसे लेकर कुछ छात्रों का इनरोलमेंट और प्रवेश पत्र भेज दिया गया, कुछ का नहीं भेजा गया। जिन्हें इनरोलमेंट, प्रवेश पत्र मिला वह भी फर्जी पाया गया है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ में रामप्यारे इंटर कालेज के प्रबंधन की भूमिका सवालों के घेरे में है। छात्रों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर साजिश में शामिल सभी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 23 जुलाई को एक एफआईआर कप्तानगंज पुलिस ने दर्ज कर रखा है। मौके पर पहुंचे एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने छात्र-छात्राओं को विधिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed