{"_id":"64692c1f22ff8b09d407f0e6","slug":"students-made-pottery-in-summer-camp-basti-news-c-7-1-174927-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समर कैंप में छात्रों ने बनाए मिट्टी के बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समर कैंप में छात्रों ने बनाए मिट्टी के बर्तन
Sun, 21 May 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
ओमनी इण्टर नेशनल स्कूल में मिट्टी का बर्तन बनाना सीखती छात्राएं।
बस्ती। ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन हुआ। शुभारंभ निदेशक नीता सिंह ने किया। इस दौरान बच्चों ने मिट्टी के बर्तन एवं आकर्षक खिलौने बनाए। उन्हें प्रशिक्षक ने हस्तशिल्पी की बारीकियां बताई।
निदेशक ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में किताबी दुनियां से अलग बच्चों को कुछ बेहतर सीखना चाहिए। इसका विद्यालय की तरफ से प्रदान किया जाता है। दो दिवसीय समर कैंप उनके कला कौशल के विकास में सहायक सिद्ध होगा। कहा कि सीखने के लिए पूरा जीवन छोटा है। इसलिए सीखने की उत्सुकता कभी कम नहीं होनी चाहिए। बच्चों ने कुम्हार के निर्देशन में मिट्टी के बर्तन, खिलौने, वाटर राकेट आदि हस्तशिल्पी तैयार करना सीखा। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कठपुतली शो बच्चों को खूब भाया। अदिति चौधरी, साक्षी चौरसिया, वैष्णवी सिंह, दिव्यांशी गोस्वामी, ऋषभ, सुमित यादव आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां सराही गई। बताया कि दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, स्वीमिंग, साइंस शो के साथ ही बच्चों को संदेश देने वाला सिनेमा दिखाया जाएगा। बिना आग के भोजन पकाने की जानकारी दी जाएगी। अंशु सिंह गौतम, यजुवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य बाला कृष्णन एम, उप प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार चौधरी मौजूद रहे।