फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students displayed their skills at the art festival and received honors.

Basti News: कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर, मिला सम्मान

Fri, 11 Sep 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students displayed their skills at the art festival and received honors.
प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं के साथ ​शि​क्षिका
बस्ती। शहर के जीजीआईसी में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक बागीश पाठक ने किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर और बैज अलंकरण के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कला उत्सव की थीम ‘विकसित भारत वर्ष 2047’ रही। प्रतियोगिता में 12 विधाओं में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय शिल्प में जीजीआईसी की संगम भारद्वाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। मूर्ति कला में इसी विद्यालय की आकृति राव अव्वल रहीं। लोकगीत प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र दूसरे स्थान पर रहे। एकल शास्त्रीय नृत्य और लोकनृत्य में भी जीजीआईसी की छात्राएं प्रथम रहीं।
विज्ञापन

पारंपरिक कहानी वाचन में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग ने पहला और जीजीआईसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। नाटक प्रतियोगिता में जीजीआईसी की टीम प्रथम रही। चित्रकला प्रतियोगिता में जीआरएस इंटर कॉलेज बस्ती के जय मौर्य प्रथम रहे। जीजीआईसी की तस्मिया फातिमा ने दूसरा और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज बस्ती के कृष्णा रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नोडल पूर्णिमा श्रीवास्तव, शिक्षिका मानवी सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा, महिला पीजी कॉलेज बस्ती की सहायक आचार्य मोनी, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा के प्रवक्ता अरविंद कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य भक्ति नारायण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed