फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   student union election news

एपीएन पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज

Mon, 06 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
student union election news
एपीएनपीजी कालेज में चुनाव को लेकर किया गया बैरिकेंटिंग। संवाद - फोटो : BASTI
एपीएन पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से होगा मतदान, जीत के बाद जुलूस या रैली निकालने पर प्रतिबंध
1925 विद्यार्थी करेंगे 33 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव होगा। इसके लिए सुबह नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए संकायवार पांच बूथ बनाए गए हैं।
मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय का परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। चुनाव में करीब 1925 विद्यार्थी मतदान करेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला, विधि व वाणिज्य संकाय पदों पर करीब 33 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

मतदान के लिए व्यवस्था चाक चौबंद करने की कवायद सोमवार दिनभर चली। बूथ संख्या एक विधि संकाय, दो बीकॉम, तीन बीए, चार बीए व एमए और पांच समस्त बीए संकाय के लिए बनाया गया है। चुनाव अधिकारी डॉ. राजेंद्र बौद्ध ने बताया कि सुबह आठ बजे प्रत्याशियों को नियंता मंडल से प्रत्याशी कार्ड वितरित किया जाएगा। सुबह 8.30 बजे प्रत्याशियों के समक्ष मत पेटिकाएं सील की जाएंगी। नौ बजे से मतदाताओं को बूथों पर प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी स्वयं या उनके एजेंट उपस्थित रहेंगे। एजेंट महाविद्यालय के ही छात्र होंगे। अन्य प्रत्याशियों को मतगणना के दौरान स्वयं उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान परिसर में मतदाता, महाविद्यालय स्टॉफ, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल ही प्रवेश कर सकेंगे। जीते हुए प्रत्याशी का शपथ ग्रहण मतगणना के बाद हॉल ही में तुरंत कराया जाएगा। विजयी प्रत्याशियों को किसी प्रकार की रैली या जुलूस निकालने एवं शक्ति प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed